दुुनिया में कोरोना महामारी के चलते इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक व पैरालंपिक खेल अगले साल के लिए टाल दिए गए है ओर इन खेलों की आयोजन समिति इन खेलों के दोबारा आयोजन की रूपरेखा बना रही है। इसी क्रम में आयोजनकों ने जानकारी देते हुए बताया कि मशाल रिले का मार्ग और कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा।
टोक्यो-2020 के आयोजकों के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुएह हेल्थ एक्सपर्ट सुरक्षित आयोजन कराने के विकल्पों पर चर्चा कर रहे है। इसी के साथ ये भी तय किया गया कि टोक्यो पैरालंपिक खेल की मशाल रिले अगले साल 12 से 24 अगस्त तक होगी और इसमें भी बड़ा बदलाव नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार पुननिर्धारित आउटलाइन में ओलंपिक मशाल रिले 25 मार्च 2021 को फुकुशिमा प्रायद्वीप के जे विलेज ट्रेनिंग सेंटर से शुरू होगी। यह मशाल जापान के सभी 47 प्रांतों का सफर तय करेगी। वैसे हर प्रांत में मशाल रिले आने की तिथि 2020 के निर्धारित दिन से एक दिन पहले तय की गई है।
इस बारे में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक-2020 की समिति ने तय किया कि मशाल रिले में गाड़ियों का काफिला छोटा होगा और उद्घाटन तथा रिले के दौरान होने वाले उत्सव सादगीपूर्ण तरीके से होगे।
ये खेल अगले साल होंगे और इसके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। अब टोक्यो ओलंपिक-2021 अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक और टोक्यो पैरालंपिक-2021 का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होगा।