कोरोना काल में खेल को दोबारा शुरू करने की कोशिशों को कई झटके लगे है। इस बीच अफ्रीकी देश घाना के दक्षिणी अशांति क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई कि सब हैरान रह गए। यहां हुए सड़क हादसे में छह किशोर फुुटबॉलर की जान चली गई जबकि 30 अन्य घायल हुए है।
इस बारे में पुलिस मोटर ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के कमांडर एडमंड न्यामेके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अशांति क्षेत्र के अफ़्रांचो से वापस आते समय हुए हादसे में जान गंवाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी 12-15 वर्ष की आयु के थे।
इस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच हो रही है। उन्हें कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती किए गए जिनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।