भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने खेल की बदौलत भारत का नाम रौशन कर चुकी है। सानिया खेल के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अच्छा खासी अपनी पहचान बना चुकी है।
कोरियोग्राफर फराह खान और सानिया मिर्जा की दोस्ती खूब चर्चा में रहती है। कहा जाता है कि कोरियोग्राफर फराह खान, सानिया की बेस्ट फ्रेंड है।
इतना ही नहीं सानिया बॉलीवुड की कई पार्टीज में जाती है। अब खबर है कि सानिया बहुत जल्द फिल्मों में नजर आ सकती है। जानकारी के मुताबिक सानिया बहुत जल्द फिल्मी दुनिया में अपना जलवा दिखाने को तैयार है।
सानिया अब वेब सीरीज से अपना डेब्यू करने की तैयारी में है। सानिया ने अभिनय करने का फैसला एक खास वजह से लिया है जिसके बार में हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है।
सानिया वेब सीरीज ‘एमटीवी निषेध अलोन टुगेदर’ के माध्यम से एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रही है। सानिया ने बताया कि टीबी की बीमारी भारत में आज भी एक चिंता का विषय बनी हुई है।
कम उम्र के लोगों को भी इस बीमारी ने घेर रखा है। जिसको लेकर सानिया इस वेब सीरीज के जरिए जागरुकता का काम करना चाहती हैं। सानिया का मानना है कि वो अपनी वेब सीरीज के माध्यम से एक बड़ा मैसेज दे पाएंगी।
यही कारण है कि सानिया ने एक्टिंग करने का मन बनाया। गौरतलब हो कि सानिया मिर्जा का करियर चोटों की वजह काफी प्रभावित रहा है। चोट की वजह से काफी समय तक कोर्ट से बाहर रही थी लेकिन अब पूरी तरह से फिट है कोर्ट की वापसी करने को तैयार है। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से सानिया की शादी हुई है।