यूएई में 19 सितम्बर से होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी टीम और अपने खेल से ज्यादा एक और वजह से चर्चा में हैं। दिल्ली टीम का यह ओपनर भारतीय टीम का भी अहम सदस्य रहा है लेकिन अभी दुबई में मौजूद इस खिलाड़ी के बारे में खबरें चल रही है कि पृथ्वी शॉ मुंबई की रहने वाली एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं।
ये दोनों ही मुंबई के रहने वाले है और दोनों के संबधों की चर्चा तब शुरू हुई जब यह देखा गया कि यह युवा क्रिकेटर सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट डाल रहा है, उस पर एक्ट्रेस प्राची सिंह लगातार कमेंट करने के साथ लाइक भी कर रही हैं। यहीं नहीं प्राची के कमेंट पर पृथ्वी हर हाल में जवाब देते हैं।
मशहूर टीवी सीरियल उड़ान में काम कर चुकी मॉडल व एक्ट्रेस प्राची सिंह ने बैली डांस का भी हुनर रखती हैं। उनके द्वारा फिल्म रोजा के गीत ये हसीन वादियां को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से 18 साल की उम्र में डेब्यू किया और शतक भी जड़ दिया।
उसके बाद दूसरे मैच में वह तूफानी पारी के बावजूद शतक से चूक गए थे। वहीं दिग्गजों की निगाह में पृथ्वी के अंदर को ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाज जैसी काबिलियत है। उन्हें युवा सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है और सचिन तेंदुलकर खुद पृथ्वी के खेल पर बारीक निगाह बनाए रखते हैं।