कोरोना काल में यूएई में 19 सितम्बर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार फैन्स को काफी दिन से था लेकिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दो प्लेयर्स सहित 13 के कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद ये इंतजार बढ़ गया था. वैसे कयासों को आज विराम लग गया जब आईपीएल संचालन परिषद द्वारा मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया.
इसी के साथ उस कयास पर भी विराम लग गए जिसमे कहा गया था की ओपनिंग मैच में थोड़ा परिवर्तन होगा लेकिन आज जारी शेड्यूल में 19 सितम्बर को पिछली चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच होगा. ये मैच अबुधाबी में भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से होगा. इसके साथ यूएई में शाम 6:00 बजे से मैच होगा.
यहाँ देखे आईपीएल मैच का पूरा कार्यक्रम
अभी फिलहाल 3 नवम्बर तक होने वाले आईपीएल के लीग मैच का शेड्यूल जारी होगा. लीग दौर में 46 दिन में 56 मैच होंगे. इस बार आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा.
ये मैच बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में होंगे और दुबई, अबु धाबी और शारजाह में मैच खेले जायेंगे. ये लीग 53 दिनों तक चलेगी. वैसे आईपीएल 29 मार्च से भारत में होना था जिसका शेड्यूल भी जारी हो चुका था लेकिन कोरोना महामारी के चलते भारत में आईपीएल का आयोजन टाल दिया गया था.
आईपीएल शेड्यूल
- 19 सितंबर : मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 20 सितंबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 21 सितंबर : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 22 सितंबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 23 सितंबर : कोलकाता बनाम मुंबई इंडियन (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 24 सितंबर : किंग्स इलेवन बनाम आरसीबी (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 25 सितंबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 26 सितंबर : कोलकाता बनाम हैदराबाद (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 27 सितंबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 28 सितंबर : आरसीबी बनाम मुंबई (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 29 सितंबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम हैदराबाद (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 30 सितंबर : राजस्थान बनाम कोलकाता (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 1 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 2 अक्टूबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम हैदराबाद (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 3 अक्टूबर : आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स ( अबु धाबी) दोपहर 3.30 बजे
- 3 अक्टूबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 4 अक्टूबर : मुंबई बनाम हैदराबाद (शारजाह) दोपहर 3.30 बजे
- 4 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 5 अक्टूबर : आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 6 अक्टूबर : मुंबई बनाम राजस्थान रॉयल्स (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 7 अक्टूबर : कोलकाता बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 8 अक्टूबर : हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (दुबई ) शाम 7.30 बजे
- 9 अक्टूबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 10 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता (अबु धाबी) दोपहर 3.30 बजे
- 10 अक्टूबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 11 अक्टूबर : हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (दुबई) दोपहर 3.30 बजे
- 11 अक्टूबर : मुंबई बनाम दिल्ली कैपिटल्स (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 12 अक्टूबर : आरसीबी बनाम कोलकाता (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 13 अक्टूबर : हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 14 अक्टूबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ( दुबई) शाम 7.30 बजे
- 15 अक्टूबर : आरसीबी बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 16 अक्टूबर : मुंबई बनाम कोलकाता (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 17 अक्टूबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी (दुबई) दोपहर 3.30 बजे
- 17 अक्टूबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ( शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 18 अक्टूबर : हैदराबाद बनाम कोलकाता (अबु धाबी) दोपहर 3.30 बजे
- 18 अक्टूबर : मुंबई बनाम किंग्स इलेवन पंजाब ( दुबई) शाम 7.30 बजे
- 19 अक्टूबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 20 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 21 अक्टूबर : कोलकाता बनाम आरसीबी (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 22 अक्टूबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम हैदराबाद ( दुबई) शाम 7.30 बजे
- 23 अक्टूबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 24 अक्टूबर : कोलकाता बनाम दिल्ली कैपिटल्स (अबु धाबी) दोपहर 3.30 बजे
- 24 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम हैदराबाद (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 25 अक्टूबर : आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ( दुबई) दोपहर 3.30 बजे
- 25 अक्टूबर : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई ( अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 26 अक्टूबर : कोलकाता बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 27 अक्टूबर : हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( दुबई) शाम 7.30 बजे
- 28 अक्टूबर : मुंबई बनाम आरसीबी (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 29 अक्टूबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 30 अक्टूबर : किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स ( अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 31 अक्टूबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई (दुबई) दोपहर 3.30 बजे
- 31 अक्टूबर : आरसीबी बनाम हैदराबाद (शारजाह) शाम 7.30 बजे
- 1 नवंबर : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (अबु धाबी) दोपहर 3.30 बजे
- 1 नवंबर : कोलकाता बनाम राजस्थान रॉयल्स (दुबई) शाम 7.30 बजे
- 2 नवंबर : दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी (अबु धाबी) शाम 7.30 बजे
- 3 नवंबर : हैदराबाद बनाम मुंबई ( शारजाह) शाम 7.30 बजे